Monday, June 7, 2021

चंद्र ग्रहण के बाद लगने जा रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए इस बार क्‍या है


 साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा. सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजक

हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की आमावस्या तिथि को लग रहा है। यह तिथि ग्रिगेरियन कैलेण्डर के अनुसार, 10 जून को पड़ेगी। यह इस वर्ष का दूसरा ग्रहण है, परन्तु सूर्य ग्रहण पहला है। इससे पहले 26 मई को वर्ष का पहला चन्द्र ग्रहण लग चुका है। इसके अतिरिक्त अभी इस वर्ष एक चन्द्र ग्रहण और एक सूर्य ग्रहण लगेगा। वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह आंशिक सूर्य ग्रहण है, भारत में न के बराबर दिखाई देगा। अतः इसका देश में प्रभाव भी आंशिक ही रहेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य ग्रहण, दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। परन्तु यह सूर्य ग्रहण भारत में, आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और आइसलैंड में अधिक प्रभावशाली रहेगा।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूतक काल की गणना सूर्य ग्रहण लगने 12 घंटे पहले से की जाती है तथा सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यहां तक कि मंदिरों के द्वार भी बन्द कर दिये जाते हैं। भोजन आदि भी इस काल में करना या बनना उचित नहीं माना जाता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, सूतक काल में केवल भगवान का भजन करने का ही विधान है।






No comments:

Post a Comment