Monday, June 7, 2021

चंद्र ग्रहण के बाद लगने जा रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए इस बार क्‍या है


 साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा. सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजक

हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की आमावस्या तिथि को लग रहा है। यह तिथि ग्रिगेरियन कैलेण्डर के अनुसार, 10 जून को पड़ेगी। यह इस वर्ष का दूसरा ग्रहण है, परन्तु सूर्य ग्रहण पहला है। इससे पहले 26 मई को वर्ष का पहला चन्द्र ग्रहण लग चुका है। इसके अतिरिक्त अभी इस वर्ष एक चन्द्र ग्रहण और एक सूर्य ग्रहण लगेगा। वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह आंशिक सूर्य ग्रहण है, भारत में न के बराबर दिखाई देगा। अतः इसका देश में प्रभाव भी आंशिक ही रहेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य ग्रहण, दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। परन्तु यह सूर्य ग्रहण भारत में, आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और आइसलैंड में अधिक प्रभावशाली रहेगा।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूतक काल की गणना सूर्य ग्रहण लगने 12 घंटे पहले से की जाती है तथा सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यहां तक कि मंदिरों के द्वार भी बन्द कर दिये जाते हैं। भोजन आदि भी इस काल में करना या बनना उचित नहीं माना जाता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, सूतक काल में केवल भगवान का भजन करने का ही विधान है।






Friday, May 14, 2021

पहला चंद्र ग्रहण 2021

 

26 मई, 2021 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिस दिन ग्रहण लगेगा उस दिन वैशाख पूर्णिमा है। संपूर्ण भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। संपूर्ण भारत में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 26 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है।

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण बेहद शुभ रहने वाला है।
  • धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  • कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। 
  • वाद- विवाद से दूर रहना होगा।
  • सिंह राशि वाले जातकों के लिए धन- लाभ तो होगा लेकिन सावधानी भी बरतनी होगी।
  • व्यापार में लाभ होगा।
  • परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें।
  • कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।
  • कन्या राशि के लिए ये ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • मकर राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 
  • नौकरी और व्यापार में सफलता हासिल करेंगे।
  • स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी।
  • ये समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा
  • मीन राशि के लिए भी ये चंद्र ग्रहण शुभ रहने वाला है।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • धन -लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
  • इस समय परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा